पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल का पुन:पोस्टमार्टम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शव को रतनगढ़ से आज चुरू मुख्यालय लाया गया है।
यहां पर आनंदपाल का दुबारा पोस्टमार्टम होगा। गौरतलब है कि अदालत ने परिजनों की याचिका पर आनंदपाल का पुन: पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए है। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से चूरू तथा उसके पैतृक गांव समेत कई जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसे देखते हुए शव को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच एसपी राहुल बारहठ समेत करीब एक दर्जन आरपीएस अधिकारी एवं सैकड़ों हथियारबंद जवानों के जाप्ते के साथ ले चुरू लाया गया है। बताया जा रहा है कि शव की रवानगी के वक्त आनंदपाल की मां निर्मल कंवर और एडवोकेट गोवर्धन सिंह भी मोर्चरी के पास मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉक्टर अजय चौधरी के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें दो चिकित्सक जिला मुख्यालय से और एक चिकित्सक बीकानेर मेडिकल कॉलेज से शामिल किया है।
पोस्टमार्टम के लिए एक याचिका कोर्ट में दायर की थी
रतनगढ़ अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस बल
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि गत 24 जून को देर रात चुरु के मालासर में हुए एनकाउंटर के बाद आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम चुरु जिले की रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में करवाया गया था। लेकिन परिजनों के शव लेने से इंकार करने पर तब से शव यहीं मोर्चरी में डीफ्रीज में रखवा दिया गया था।
इसके बाद आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने को लेकर एक याचिका कोर्ट में दायर की थी। जिसकी सुनवाई कल और आज एडीजे कोर्ट में हुई। इसके बाद एडीजे कोर्ट ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक किसी ए श्रेणी के अस्पताल में आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। इसके बाद शव को चुरु जिला अस्पताल ले जाया गया।