फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से आए IPS अफसरों ने जानी पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली

Mon, 03 Apr 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों के आईपीएस - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों से आईपीएस स्तर के 15 सदस्यीय दल ने इंडक्शन कोर्स के लिए भारत भ्रमण के दौरान आज राजस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट से मुलाकात की व कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण आदि विषयों पर चर्चा की ।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद आईपीएस अफसरों ने पुलिस कमिश्नरेट का दौरा किया। यहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और फिर सोढाला थाने पहुंचकर थानों की कार्यप्रणाली जानी। 

पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि देश के अन्य राज्यों के राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने कमिश्नरेट में स्थापित अभय कमाण्ड सेंटर एवं पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों एवं पदोन्नत अधिकारियों ने आपसी संवाद के द्वारा अपने अपने राज्यों तथा कमिश्नरेट में किये जा रहे नवाचारों अपराधों की प्रकृति तथा उनकी रोकथाम के लिए विस्तार से चर्चा की। इस दौरे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार, महेन्द्र सिंह चौधरी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गौरव श्रीवास्तव तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ तेजपाल सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें