फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां रंभा प्रेमी के साथ भागी

Mon, 03 Apr 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र से पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के प्रेमी सतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला अपने ढाई साल के एक बच्चें को भी साथ लेकर गई है। 
विज्ञापन


जोधपुर के भास्कर नगर इलाके में रहने वाले बाबू मिरासी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी रंभा के साथ हुई थी। शादी के बाद रंभा ने दो लड़के और तीन लड़कियों को जन्म दिया। इस बीच उसके घर पर डेगाना के धामनिया के रहने वाले सतार मिरासी का भी आना जाना रहता था। 

रंभा और सतार के बीच में लम्बे समय से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था,लेकिन इस बात की जानकारी जब तक रंभा के पति बाबू को लगती तब तक तो सतार शादी के बहाने उसकी पत्नी को ढाई साल के बच्चे के साथ भगाकर ले गया। 
विज्ञापन


सतार पहले से ही शादीशुदा है। उसने कुछ समय पूर्व आपसी अनबन के बाद अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। बाबू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें