फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनर किलिंग: अमित नायर हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
revolver - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आॅनर किलिंग मामले में जयपुर के चर्चित अमित नायर हत्याकांड में पुलिस ने फरार शूटर को राजस्थान के नागौर जिले में कुचामन सिटी से सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को पुलिस टीम जयपुर लेकर पहुंची।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस अमित नायर के ससुर जीवनराम जाट, उसकी पत्नी भगवती, साले मुकेश और हत्याकांड में शूटर उपलब्ध करवाने वाले भगवानाराम तथा सहयोगी रवि उर्फ रविंद्र शेखावत को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वारदात में अभियुक्त एक और शूटर रामदेवलाल की पुलिस को तलाश है। इस संबंध में अमित की मां रमा देवी ने जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले के करणीविहार थाने में बेटे की हत्या और बहू ममता चौधरी को अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था।

डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शूटर विनोद गोरा को कुमाचन सिटी, नागौर से पकड़ा। वह सीकर जिले में लोसल स्थित नैछवां तहसील का रहने वाला है। गत 17 मई को अमित नायर की हत्या के बाद विनोद गोरा और रामदेवलाल जयपुर से भागकर सूरत, गुजरात चले गए। उनका पीछा करते हुए पुलिस टीम सूरत पहुंची तो वे मुंबई भाग गए और फिर गोवा पहुंच गए। जब करणीविहार थानाप्रभारी महावीर सिंह व चौमूं थानाप्रभारी जितेंद्रसिंह सोलंकी की टीम गोवा पहुंची तब दोनों शूटर वहां से भागकर वापस नागौर आ पहुंचे। मुखबिर से इसकी सूचना पर कल रात पुलिस टीम कुचामन सिटी की कृष्णा कॉलोनी पहुंची। वहां विनोद गोरा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी रामदेवलाल भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें