सलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाने के गांव मझिया के पास चक्कर वाली सड़क के किनारे मंगलवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। शक के कुछ हिस्से को जंगली कुत्तों ने भी नोच दिया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह राहगीरों ने देखा की मझिया गांव की के पास चक्कर वाली सड़क किनारे वृद्ध का शव पड़ा है। उसके शरीर पर जख्मों के कई निशान हैं। वृद्ध की उम्र करीब 65 साल है। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। मृतक तोतई रंग की छींट का कुर्ता और नीले रंग के अंडरवेयर में था। पुलिस ने आस-पास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करानी चाही। काफी केशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर शव मिला है। वहां पर पास में ही यूपी 100 का प्वाइंट है। यहां यूपी 100 गाड़ी खड़ी रहती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।