फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद दफनाए शव को एक साल बाद जमीन खोदकर निकलवाया, ये है मामला

Fri, 12 Jan 2018 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जमीन में दफनाए शव को निकलवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दरअसल जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के मसूरिया नट बस्ती निवासी सूर्य भगवती देवी नट ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी बेटी संतरा की एक साल पहले विनोद, सुनीता, महबूब उर्फ महमूद, महेश और अर्जुन ने हत्या कर शव को दफना दिया। भगवती के बयान के बाद सूरसागर पुलिस ने इस मामले में सभी संदिग्ध आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। आरोपियों ने एक साल पूर्व संतरा की हत्या कर जोधपुर के कबीर नगर इलाके में स्थित महबूब उर्फ महमूद के मकान के सामने पुरानी रेलवे लाइन के पास शव दफनाने की बात कबूल की।

इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चिन्हित जगह पर जाकर खुदाई करवाई तो एक महिला का कंकाल मिला। पुलिस ने मृतका के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इस मामले में विनोद, महबूब उर्फ महमूद, महेश और अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अब यह तस्दीक करने में जुटी हैं कि यह कंकाल संतरा का ही हैं। साथ ही, आरोपियों से उसकी हत्या के कारणों के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें