फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते एईएन गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में चित्तौड़गढ़ की टीम ने मंगलवार को एक कार्रवाई करते हुए घटियावली जिला चित्तौड़गढ़ में सहायक अभियंता एवीवीएनएल सपना  कपूर को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी मोहम्मद निसार, निवासी मोहर मगरी कच्ची बस्ती चित्तौड़गढ़ ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसने वेल्डिंग की दुकान में बिजली कनेक्शन लेने के लिए 24 अप्रैल को विद्युत विभाग चित्तौड़गढ़ में आवेदन किया था।लेकिन कनेक्शन देने की एवज में सहायक अभियंता सपना कपूर 35 सौ रुपए रिश्वत की मांग कर रही है।        
         
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। तब मंगलवार को ट्रेप रचा और परिवादी मोहम्मद निसार ने एईएन एवीवीएनएल सपना कपूर को आज 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते उसे आॅफिस में रंगे हाथों गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें