फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट से रिश्वत ले रहा एडिशनल गर्वनमेंट एडवोकेट गिरफ्तार

Wed, 03 May 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी बैंसला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट के एक एडवोकेट से 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे राजस्थान हाईकोर्ट के एक एडिशनल गर्वनमेंट एडवोकेट को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत दुष्कर्म के एक मुकदमे में पालना रिपोर्ट पेश करवाने की एवज में ली गई। रिश्वत की रकम आरोपी बैंसला के हीरानगर, डीसीएम अजमेर रोड स्थित मकान से बरामद की गई। मामले में सिंधीकैंप थाना पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

  
एसीबी के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एडवोकेट यशुदेव चौधरी ने शिकायत की थी कि उसके क्लाइंट की दुष्कर्म के एक केस में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। बेल पर कोर्ट में 1 मई को सुनवाई हुई थी और अगली तारीख 16 मई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि आराेपी संबंधित अनुसंधान अधिकारी के सामने पेश होकर अनुसंधान ज्वाॅइन करे। इसके बाद अनुसंधान अधिकारी सरकारी वकील के माध्यम से कोर्ट में पालना रिपाेर्ट पेश कराए। 

एडिशनल सरकारी वकील आरआर बैंसला अनुसंधान अधिकारी से पालना रिपोर्ट लेकर कोर्ट में पेश करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के मुताबिक सरकारी वकील बैसला आरोपी पक्ष के वकील द्वारा रिश्वत नहीं देने पर सिंधीकैंप थाने के अनुसंधान अधिकारी से मिलकर आरोपी पक्ष को अनुपस्थित बताकर रिपोर्ट पेश करने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन


एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कर लिया और आरोपी बैसला ने परिवादी वकील यशुदेव चौधरी को उसके घर पर बुलाया था। जहां पर एसीबी ने बैसला को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैसला की राजनैतिक नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें