फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: ड्यूटी से लौट रही महिला के चेहरे पर फेंका एसिड

Fri, 21 Apr 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
भीलवाड़ा के कुड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक महिला पर एसिड फैंककर घायल करने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। महिला को गंभार हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाना क्षेत्र के नोहरा कानोता गांव की रहने वाली बलियाखेड़ा में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक महिला शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुड़ी चौराहे के पास अज्ञात हमलावर ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील फैंका और फरार हो गए। घटना के बाद महिला का चेहरा और पीठ कई जगह से झुलस गई। इस पर उसे यहां महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित महिला पचास प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ज्वलनशील फैंकने वाला हमलावर बाइक पर सवार होकर आया था। उसने पहचान छिपाने के लिए अपने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था।
विज्ञापन


पीड़िता के चचेरे भाई नटवरलाल ने बताया कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हमलावर वारदात करके फरार हो चुका था। मामले की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता से इस सम्बंध में बयान लिए है। अब अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें