फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 रुपए में नौकरी: झांसा देकर सैकड़ों को ठगा

Fri, 21 Apr 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के पालबीचला क्षेत्र में 2000 रुपए लेकर सैकड़ों बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ठगी की शिकार भारती ने बताया कि पालबीचला क्षेत्र में सृष्टि फाउण्डेशन के नाम से एक इंस्टीट्यूट खोला गया था। इस इंस्टीट्यूट के संचालकों की ओर से 2 हजार रुपए लेकर बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया। यह रजिस्ट्रेशन संचालकों ने नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए किया। रजिस्ट्रेशन के चार महीने बाद भी जब सैकड़ों बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी गई तो सभी बेरोजगार एकत्र होकर इंस्टीट्यूट के आॅफिस पहुंचे। यहां आने पर पता लगा कि इंस्टीट्यूट संचालक तो बेरोजगारों की रकम ऐंठकर फरार हो गए।

इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों को भी इन्होंने चार महीने का वेतन नहीं दिया। इसके बाद इंस्टीट्यूट संचालक अंगद शर्मा और निशा के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें