एक किशोरी के अपहरण करने का आरोपी युवक पुलिस को गच्चा देकर फिल्मी स्टाइल में भाग निकला। पुलिस ने यूपी से आकर युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन वह पुलिस को गच्चा दे गया।
दरसअल, उत्तर प्रदेश से नाबालिग का अपहरण कर लाने वाला युवक अजमेर में भी उत्तर प्रदेश पुलिस के चंगुल से भाग छूटा। आरोपी युवक की फोन लोकेशन के आधार पर अजमेर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी को भी अपनी हिरासत में ले लिया। इस दरम्यान आरोपी हथकड़ी छुड़वाकर भाग छूटा।