भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर होमगार्ड के कमांडेंट को एक जवान से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत रोटेशन से ड्यूटी लगाने की एवज में ली जा रही थी।
एसीबी की श्रीगंगानगर टीम ने यह कार्रवाई एडिशनल एसपी राजेंद्र ढिंडारिया के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काशीराम बॉर्डर होमगार्ड की बी कंपनी में प्लाटून कमांडेंट है। फिलहाल उसके पास कंपनी कमांडेंट का अतिरिक्त चार्ज भी है।
उसके खिलाफ बी कंपनी में ही कार्यरत जवान भूपेंद्र सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि दो माह के लिए ड्यूटी पर लेने के लिए एवं थर्मल पॉवर छबड़ा में ड्यूटी लगाने की एवज में 13 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से कमांडेंट काशीराम दो माह के 25 हजार रुपए मांग रहा था।