देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर से राजस्थान एटीएस भी पूछताछ करेगी। आतंकी तौकीर आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।
राजस्थान से एक उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल टीम आज दिल्ली पहुंची। यह टीम अन्य राज्यों की पुलिस टीम के साथ तौकीर से संयुक्त पूछताछ में शामिल होगी। पिछले 10 साल से अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर राजस्थान एसओजी पुलिस का मोस्ट वांटेड था।
इसके अलावा गुजरात, दिल्ली और कर्नाटक राज्यों की पुलिस का वांटेड था। कई जगह देश विरोधी आतंकी गतिविधियों, बम ब्लास्ट की घटनाओं के बाद पुलिस ने अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को नामजद किया था।
तौकीर समेत पांच वांटेड
abdul subhan qureshi
- फोटो : kumar sanjay
इसी तरह, वर्ष 2008 में एसओजी राजस्थान ने राजस्थान में प्रतिबंधित सिमी संगठन की स्लीपर सेल खड़ी करने और फंडिंग उपलब्ध करवाने के आरोप में तौकीर व अन्य आतंकियों के खिलाफ एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
इसमें 14 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। जबकि तौकीर समेत पांच आरोपी राजस्थान एसओजी के वांटेड थे। इनमें चार वांटेड आरोपियों के गुजरात और महाराष्ट्र की जेलों में बंद है। सिर्फ अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर ही फरार चल रहा था।
जयपुर बम ब्लास्ट के बाद भी तौकीर का नाम सामने आया था। कल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ने के बाद तौकीर से पूछताछ के लिए राजस्थान एसओजी की टीम भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।