जयपुर के तिलक नगर में बीती देर रात को एक महिला लेक्चरर ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारण साफ नहीं हो सके है। आत्महत्या करनेवाली तिलक नगर निवासी अाकांक्षा के पिता पूर्व विधायक रहे ओपी महेंद्रा है। रात करीब 2 बजे पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति ने पुलिस को सूचना दी। तब आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसमें अपने पति को कुछ यूं लिखा है कि मैं आपसे ज्यादा प्यार नहीं कर सकी। वह उसे माफ कर दें और अपनी बेटी का ध्यान रखें। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर आकांक्षा 35 वर्ष की थी। वह तिलक नगर में मनु मार्ग में पति चौहान के साथ रहती थी। उनकी एक बेटी भी है। वहीं, डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त आकांक्षा लेक्चरर थी। उनके पति संदीप इनकमटैक्स विभाग में अधिकारी है।