पांच बच्चों की मां प्रेमी के प्यार में ऐसी पागल हो गई कि उसने अपने पति की बेदर्दी से हत्या कर दी। शव को सीवर के गड्ढे में डालकर फरार हो गई। बच्चों को भी उसने छोड़ दिया।
यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जयपुर के कानोता इलाके में वर्धमान नगर में दो दिन पहले एक लाश मिली थी। यह लाश यहां एक निर्माणाधीन मकान में सीवर के गड्ढे में मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पप्पूराम के रूप में हुई, जो मूलत मध्यप्रदेश का रहने वाला था।
पप्पू की हत्या सिर पर वार करके की गई थी। तफ्तीश ने के दौरान मृतक के परिजनों ने अपनी बहू पर शक जताया। उन्होंने बताया कि उनकी बहू अनेगा का चाल चरित्र सही नहीं है और उसके भूरा नामक युवक से प्रेम संबंध है।