फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 हजार का बिल पास करने ली 2500 की रिश्वत, पकड़ा गया

Thu, 26 Oct 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम एक्शन में है। पिछले दिनों से चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच आज एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक ठेकेदार का 52 हजार रुपए का बिल पास करने की एवज में ली जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही वरिष्ठ लिपिक एसीबी के हत्थे चढ़ गया। एसीबी की यह कार्रवाई बारां जिले में की गई। 
विज्ञापन


एएसपी राजेंद्र सिंह गोगावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हुसैन सैयद निवासी बापू नगर, कुन्हाड़ी जिला कोटा का है। वह कार्यालय अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग, छबड़ा में वरिष्ठ लिपिक है। उसके खिलाफ गांव तूमड़ा, छीपाबड़ौद जिला बारां के रहने वाले अमृतलाल मीणा ने एसीबी में 9 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया कि विभाग में करवाए गए काम का 52 हजार रुपए का बिल पास करने और अमानत राशि लौटाने की एवज में आरोपी हुसैन सैयद 2500 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्र्रेप रचा। आज आरोपी हुसैन सैयद को परिवादी अमृतलाल से 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें