फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के हत्यारोपी समेत पांच को जेल भेजा

Thu, 26 Oct 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
गुलरिहा के अशरफपुर गांव में मेवाती देवी की हत्या में शामिल बेटे रामजी, उसकी पत्नी, बेटे समेत पांच लोगों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्यारोपियों ने बताया कि मेवाती देवी बेटियों को जमीन में हिस्सा देने को कह रही थी। इसी वजह से उनकी हत्या कर लाश जंगल में फेंक दिया था। 12 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ गणेश साहा ने बताया कि चिलुआताल के नकहा निवासी मांती ने मां मेवाती देवी के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मेवाती के बेटे रामजी ने ही पत्नी, बेटे और दो बेटियों के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। पुलिस ने रामजी के बेटे सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुल्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को बृहस्पतिवार को सरैया बाजार के पास से गिरफ्तार भी कर लिया।

हत्या के मामले में पुलिस ने रामजी, उसकी पत्नी सवारी देवी, बेटा सचिन, बेटी रीमा और रवीना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उस स्कूटी को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल शव जंगल में फेंकने के लिए किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी, दरोगा प्रमोद सिंह, चंद्रभान सिंह, सिपाही गोपाल मिश्रा, रमेश चंद्र जोशी, संतोष भारती, लकी पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें