फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस अस्पताल में खून की दलाली करते पकड़ा गया छात्र

Mon, 06 Mar 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रक्त दान से बचती है दूसरों की जान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल में सोमवार को कॉमर्स कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को ब्लड की दलाली के मामले में रंगे हाथों पकड़ लिया। खून की दलाली के खुलासे का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी छात्र का नाम उमेश है। जो कि प्रथम वर्ष का छात्र है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज को खून की जरुरत थी। इस पर उमेश ने एक हजार रुपए में खून देने का सौदा किया था। वह खून देने पहुंचा। तभी मामले की भनक अस्पताल प्रशासन को लग गई। 

पूछताछ में उमेश ने बताया कि वह एसएमएस अस्पताल परिसर के पास ही एक चाय की थड़ी पर गया था। जहां चाय वाले ने ही उसे रुपयों के बदले खून देने के लिए उकसाया था। उसी ने दलालों के जरिए मरीज के परिजनों से मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें