फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिस चौकी प्रभारी

Tue, 10 Oct 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस के एक हैडकांस्टेबल को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एसीबी जयपुर देहात की टीम ने अलवर जिले में की। एसीबी के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हैडकांस्टेबल बृजमोहन कटारा है। वह अलवर के टहला थानांतर्गत गोलाकाबास का चौकी प्रभारी है। हैडकांस्टेबल कटारा के खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके खिलाफ गोलाकाबास पुलिस चौकी में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसमें चालान पेश करने की एवज में आरोपी कटारा पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। एसीबी जयपुर देहात की एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाकर आज चौकीप्रभारी बृजमोहन कटारा को रंगे हाथों चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें