डांडिया खेलने गई एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या का मामला दुर्गाष्टमी की सुबह सामने आया है। वारदात से पहले अज्ञात बदमाश द्वारा बालिका से दुष्कर्म करने का संदेह जताया जा रहा है। इस जघन्य वारदात से बच्ची के परिजन सहम गए। वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
यह वारदात राजस्थान में कोटा जिले के अनंतपुरा थाना इलाके की है। जहां उड़िया बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची कल रात डांडिया खेलने जाने को अकेली घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। देर रात अनंतपुरा थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
पुलिस को भी बच्ची का पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार आज तड़के बच्ची की लाश एक बहुमंजिला बिल्डिंग के पास सूनसान इलाके में मिली।