आगरा के एक आर्किटेक्ट ने कर्जदारों ने बचने के लिए अपने अपहरण का ड्रामा रच लिया। इसमें व्हाट्सएप की मदद ली और घरवालों के नंबर पर कुछ ऐसे मैसेज भेजे कि किसी को यकीन न हो। पुलिस भी हाथ पैर मारती रही पर बाद में उसे गाजियाबाद से बरामद कर लिया।
बताया गया है कि आगरा के विजय नगर कॉलोनी निवासी आर्किटेक्ट प्रतीक रात में 12:30 बजे अपने परिवारीजनों को व्हाट्सएप पर खुद के अपहरण का मैसेज भेजा था। साथ में गूगल लोकेशन का स्क्रीन शार्ट भी भेज दिया। इसपर घबराए परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी कई घंटे तक आगरा के संजय प्लेस में प्रतीक की तलाश करते रहे। तड़के चार बजे उसे गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।