फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी कमजोरी से बिगड़ा संतुलन और कुएं ने मौत के मुंह में खींच लिया   

Mon, 10 Apr 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
roopvas, muhana - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
मुहाना इलाके के जयसिंहपुरा रुपवास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि मृतक श्रीनारायण जाट करीब 45 साल के थे। उनके बेटे ने रिपोर्ट में बताया कि पिता श्रीनारायण की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सुबह करीब आठ बजे वह श्रीनारायण घर के समीप ही बने कुएं पर गए थे। जहां वे कुएं में पानी देख रहे थे। तभी शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर पड़े। 
विज्ञापन


उधर, परिजनों को श्रीनारायण नजर नहीं आए तब कुएं की तरफ जाकर देखा जहां पानी में उनका शव तैर रहा था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे शोर मचाने लगे तब आसपास के लोग दौड़कर आए। मुहाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कुएं में गहराई तक पानी होने से सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। तब नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक जगदीश प्रसाद के निर्देशन में गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर  शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें