एक सिरफिरे की हरकतों से एक फौजी की पत्नी इतना परेशान हो गई की उसने खुदकुशी कर ली। सरहदी जिले जैसलमेर के पोकरण उपखंड क्षेत्र में एक विवाहिता ने पानी के टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पोकरण उपखंड के खेतोलाई गांव में विवाहिता ने एक युवक से परेशान होकर पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता लक्ष्मी का पति महेश सेना में नौकरी करता है। विवाहिता अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। वहीं जोधपुर निवासी महेश लगातार विवाहिता को मोबाइल पर परेशान करता था।