फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पर बहन के घर से निकली भाई की अर्थी

Mon, 07 Aug 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राखी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधने का उल्लास और खुशियां एक बहन के लिए पलभर में काफूर हो गई। वजह रक्षाबंधन के दिन एक बहन के घर से छोटे भाई की अर्थी निकली। 
विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ तहसील के गांव उमरारा में राखी के त्यौहार का उल्लास नहीं था। हर कोई यहां गमगीन था। दरअसल, गांव में रहने वाले बीरो जाटव नामक युवक बीती देर रात मकान की छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे परिजन तत्काल हॉस्पिटल लेकर भागे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलने पर सैपऊं थाना पुलिस और उपाधीक्षक मोहनलाल दादरवाल मौके पर पहुंचे। बीरो के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैंपऊं में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में परिजनों ने संदेह जताया है। इससे पुलिस छत से गिरने के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भाई के लिए राखी व मिठाईयां खरीद कर लाई थी

rakhi - फोटो : Demo pic
जानकारी के मुताबिक मृतक बीरो जाटव उमरारा गांव में बचपन से अपनी बहन के पास रह रहा था। कल रात को वह घर की छत पर सोने गया था। जहां छत से नीचे उतरते वक्त सीढ़ियों से गिरकर गंभीर घायल हो गया। बीरो की बहन के घर में कोहराम मच गया। बहन बेसुध हो गई। वह बड़ी खुशी से अपने भाई के लिए राखी व मिठाईयां खरीद कर लाई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस कलाई पर वह राखी बांधने वाली थी। उसी भाई की अर्थी घर से  विदा होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें