गाजियाबाद के शिव शक्ति विहार में रक्षाबंधन से एक दिन पहले युवक ने अपनी बहन की चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसका पता लगा रही है।
शिव शक्ति विहार में दिलीप चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ ही उनका साला दीपक खेड़ा (22) भी रहता था। दिलीप ने बताया कि किसी बात को लेकर दीपक कई दिनों से परेशान चल रहा था। दीपक के पास फिलहाल कोई काम भी नहीं था।
शनिवार को भी परिवार के लोग उसे समझाकर करहेड़ा में अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए। दीपक घर में अकेला था। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने काफी देर तक गेट खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला।