फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक के गर्दन में सरिया घुसने से दर्दनाक मौत

Fri, 30 Jun 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
जिले में बाइक सवार एक युवक की गर्दन में लोहे का सरिया घुसने से दर्दनाक मौत हो गई। सरिया घुसने से युवक दर्द से कराह उठा। तब राहगीरों ने मदद कर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा का शिकार राकेश रैगर गांव रायसर, जमवारामगढ़ निवासी पुरणमल रैगर का बेटा था। दोपहर को वह अपने जीजा सुरेश कुमार के साथ बाइक पर गांव बलेसर, विराटनगर जा रहा था। तभी जयपुर—दिल्ली हाइवे पर मनोहरपुरा में खोरा-गठवाड़ी रोड पर गठवाड़ी के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक पर सवार युवक के कंधे पर रखा लोहे का सरिया राकेश की गर्दन में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों और जीजा सुरेश ने घायल को चंदवाजी के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई सीताराम सैनी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में मृतक के जीजा सुरेश कुमार ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें