फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो महीने बाद पत्नी भागी, पति ने किया ऐसा कांड

Sat, 28 Oct 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
शादी के बाद दो महीने पत्नी साथ रही और फिर फरार हो गई। पत्नी का वियोग युवक नहीं सहन कर पाया और उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


राजस्थान के बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को एक युवक ने पत्नी के वियोग में आकर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी प्रेमराज गोचर ने बताया कि तलाई मोहल्ला निवासी धनराज प्रजापत उम्र 25 साल की शादी दो महिने पहले ही हुई थी। लेकिन उसकी पत्नि किन्ही कारणों से घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धनराज दो महीने पहले ही झारखंड की एक युवती को शादी करके लाया था। उसके साथ अपना जीवन-यापन कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही युवती अचानक घर छोड़कर फरार हो गई। जिसके कारण धनराज काफी परेशान रहने लगा था। फांसी लगाने के दौरान जोधराज घर में अकेला ही था। उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाया। जहां से शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें