फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई टूटी तो युवक ने तोड़ ली जिंदगी की डोर

Tue, 07 Nov 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सगाई टूटने से अवसाद में आकर एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि उसकी हंसती-मुस्कुराती जिंदगी की डोर हमेशा के लिए टूट गई। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में अजमेर जिले का। यहां गंज थाना इलाके की गोटा काॅलोनी में रहने वाला विपिन साहू कल दोपहर को अचानक घर से बिना बताए चला गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और विपिन के दोस्तों के यहां उसका पता किया। वहां से कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


आज सुबह विपिन की स्कूटी बांडी नदी की पुलिया के पास नजर आई। तब पुलिस मौके पर पहुंची। विपिन के परिजनों को सूचना दी। वे भी वहां पहुंच गए। अनिष्ट की आशंका के चलते गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर में विपिन का शव मिल गया। शव को देखकर परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि विपिन की पिछले दिनों सगाई टूट गई थी। इससे वह अवसाद में चल रहा था। संभवतया इसी के चलते उसने नदी में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें