फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से कार मांगकर जा रहा था दिल्ली, जिंदा जल गया

Mon, 17 Apr 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जली हुई कार
विज्ञापन
अलवर के जयसमंद में सोमवार को एक व्यक्ति के कार में जिंदा जलने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर के हकीमजी की गली के रहने वाले अतुल जैन ने दिल्ली जाने की बात कहकर पड़ोसी अनूप खंडेलवाल से उसकी स्विफ्ट डिजायर कार मांगी। इस पर अनूप ने कार उसे दे दी। अतुल यही कार लेकर सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुआ, लेकिन यह कार जयसमंद बांध पर जली हुई मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था जो जिंदा ही जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यहां मौका मुआयना किया तो प्रारंभिक तौर पर यही पता लगा कि कार में जिंदा जलने वाला व्यक्ति अतुल जैन ही है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि अतुल जयसमंद बांध पर क्या करने पहुंचा था। मौके से सिलेण्डर भी बरामद हुआ जो फटा नहीं था। जांच में यह भी सामने आया है मृतक अतुल जैन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें