फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलों से हार प्रेमी युगल ने लगाई ट्रेन के सामने छलांग, देखते रह गए लोग

Fri, 01 Sep 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
love - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
'ये इश्क नहीं आसां, इतना तो समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।' इस इबारत में प्यार में आने वाली कठिनाइयों का जिक्र है और इन्ही मुश्किलों से हार कर एक युगल ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


ट्रेन से टकराने पर युवक व युवती के चिथड़े हवा में बिखरकर इधर-उधर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों और बिखरे चिथड़ों को ट्रेक के आसपास से हटवाया। यह दर्दनाक वाकया है राजस्थान में बूंदी जिले का। जहां इंद्रगढ़ थाना इलाके के हिम्मतपुरा गांव के पास आज एक युवक व युवती रेलवे ट्रेक के नजदीक चल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के कंधों पर बैग था। ज्योंही वहां से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आते हुए नजर आई। तभी युवक व युवती अचानक पटरी के बीच खड़े हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गार्ड चिल्लाया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
युगल को पटरी के बीच देख गार्ड चिल्लाया तब तक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए और देखते ही देखते उनके चिथड़े बिखर गए। तब रेलवे गार्ड ने इंद्रगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाप्रभारी पुरुषोत्तम महरिया मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना में युवक के बैग की तलाशी ली। जिसमें उनके कपड़ों के बीच कागज मिला।

युवक के शर्ट की जेब से उसका परिचय पत्र मिला। जिसके आधार पर मृतक युवक की शिनाख्त गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर निवासी शैलेष मीणा (28) के रुप में हुई। उसमें लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। तब सामने आया कि शैलेष गुरुवार से ही घर से लापता है। इसी मोहल्ले की एक युवती भी गायब थी। उनके परिजन कल ही तलाश कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल ने पहले इंद्रगढ़ में माताजी मंदिर के दर्शन किए। उनके पास माला व पूजा का सामान भी मिला। माना जा रहा है कि वे यहां पहुंचकर किसी होटल में पहुंचे होंगे। इसके बाद सुसाइड करने रेलवे ट्रेक पर पहुंच गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें