जिसे अंकल बोलती थी, वही न सिर्फ गलत तरीके से छूता था, बल्कि यौन शोषण भी करता था। विरोध किया तो अंकल ने ही सिर पर टीवी फोड़ डाला। आरोपी अंकल ने लड़की पर उस समय टीवी के वार किया जब वह सो रही थी। घटना ब्रिटेन के बोर्नमाउथ सुपर मार्किट की है। यहां 26 साल की हेली वॉल को उसके अंकल ने सिर में टीवी फोड़कर हत्या कर दी।
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार 58 साल के क्रिस्टोफर वॉल ने हेली का उसके दोस्तों के सामने यौन शोषण करने की कोशिश की। आरोपी अंकल उसको गलत तरिके के छू रहा था और अपने साथ जाने के लिए कहा रहा था।