फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पैसे फेंक, कीचड़ लगा ध्यान बंटाकर लूटने वाली गैंग पकड़ी

Tue, 02 May 2017 08:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
​गैंग पकड़ी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजस्थान समेत कई राज्यों में राहगीरों को सड़क पर गिराकर या फिर कपड़ों पर मैला लगा ध्यान भटकाकर लूटपाट करने वाले ठग गिरोह का मंगलवार को जयपुर कमिश्नरेट की चौमूं थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुम्हार, भाला मुर्गन, बाबू कुम्हार, रजनी कुम्हार, अविनाश, कार्तिक व नागराज है। ये सभी महाराष्ट्र के नंदूबार जिले में बाकीपाड़ा नवाबपुर के रहने वाले है। इनसे तलाशी में 10—10 रुपए के नोटों की गड्डियां व बिस्किट के पैकेट मिले है। 

इस गिरोह ने चौमूं, जोबनेर, फुलेरा, अजमेर, जोधपुर, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र में कई वारदातों को अंजाम दिया है। यह गिरोह एक शहर में तीन—चार वारदातें करने के बाद शहर छोड़कर दूसरे जगह चला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करते है ठगी व लूट की वारदात

demo pic - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बैंक या भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़े हो जाते है। जहां पर कोई व्यक्ति पैसे लेकर निकलता है, तो उसका ध्यान भटकाने के लिए आस—पास दस—दस के नोट बिखेर देते है। फिर उसे रुपए गिरने का झांसा देकर ध्यान भटकाते है। ज्योंही व्यक्ति पैसे उठाने के लिए मुड़ता है। तब बदमाश उसका बैग लूटकर भाग जाते है। इसके बाद बदमाश सुनसान जगह अपने कपड़े बदल लेते है। ताकि पहचान नहीं हो सके।
 
इसी तरह, भीड़भाड़ वाली जगह ये बदमाश मुंह में बिस्किट का घोल भरकर रखते है। जिस व्यक्ति को टारगेट करते है, तो उसके शर्ट पर पीक थूक देते थे। उसके बाद उस व्यक्ति धोने के लिए पानी की बोतल देकर बैग पकड़ने के बहाने लूटपाट कर भाग जाते है।
 
एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक पिछले  एक माह में चौमूं में ऐसी तीन वारदातें हुई। तब थानाधिकारी जितेन्द्र सोलंकी, सबइंस्पेक्टर रामेश्वर खोखर, सतीश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने चौमूं में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। अलग—अलग जगहों से मोबाइल नंबरो की लोकेशन ट्रेस करके इन बदमाशों को चिन्हित कर लिया और पुलिस ने इन्हें धरदबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें