हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांवटा नगर परिषद की पार्किंग में एक कार में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। थाने के सामने पार्क की गई कार में मिली ये तीन लाशें महिला और उसके बेटा-बेटी की है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी मृतक देहरादून के बसंत बिहार कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पार्किंग में तैनात कर्मचारी ने बताया कि यह कार सुबह करीब चार बजे यहां पहुंची थी। कर्मचारी पार्किंग की पर्ची काटने आया।
तो कार सवार लोगों ने कहा कि सुबह के समय वह पर्ची कटवा लेंगे। इसके बाद कर्मी यहां से चला गया। सुबह करीब आठ बजे यहां काम कर रहे लोगों ने देखा कि कार में तीन लोग बेहोश पड़े हैं।