टैंट हाउस के सामान के गोदाम में भीषण आग गई। तेज लपटों से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक जयपुर के सिरसी रोड पर कनकपुरा स्टेशन के पास एएस टैंट का गोदाम है। जहां आज सुबह अचानक आग की लपटें उठते देखकर अफरा-तफरी मच गई। आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल पहुंची। दमकल की चार गाड़ियों और छह टैंकरों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। भांकरोटा थाना पुलिस और फायर आॅफिसर जलज घसिया मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।