फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में बीच सड़क पर रेप, मदद के लिए कोई नहीं रुका

Tue, 24 Oct 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली एक और खबर सामने आई है। एक शराबी ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक महिला को हवस का शिकार बनाया, महिला मदद के लिए चीखती रही, लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाया नहीं। 
विज्ञापन


घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की है। नशे में धुत एक युवक ने दिनदहाड़े महिला को हवस का शिकार बनाया। सड़क से लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने पीड़ित महिला की मदद नहीं की। 
  #AndhraPradesh: Woman allegedly raped in broad daylight in #Visakhapatnam. More details awaited — ANI (@ANI) October 23, 2017


बताया जा रहा है कि घटना रविवार को हुई। दिन के करीब दो बजे रेलवे क्‍वार्टर के बाहर एक महिला पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान 20 साल का नशे में धुत युवक वहां आया और महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 7 महिलाओं से दोस्ती, सेक्स के बाद बनाए वीडियो, दोषी निकला पूर्व पुलिसवाला

हालांकि एक ऑटो ड्राइवर ने पूरे घटना क्रम को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। ऑटो ड्राइवर ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी और वीडियो दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गंजी शिवा है, जिस वक्त आरोपी ने घिनौना काम किया उस वक्त वो नशे में धुत था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें