फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह उठकर देखा तो पेड़ पर यूं लटक रही थी लाश

Thu, 04 May 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोतीडूंगरी थाना इलाके में गुरुवार सुबह पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे जैन दादाबाड़ी परिसर में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ होने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पेड़ पर शव देखकर आसपास में रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय हरेन मंडल के रूप में हुई है। वह भौमिया जी की छतरी, आदर्श नगर में परिवार के साथ रहता था और वह नशे का आदी था। शव कपड़े के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी शिवदयाल ने बताया कि मृतक हरेन मंडल ने कपड़े से पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक मजदूरी करता था। उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें