फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार, फिर दुष्कर्म और हुआ यह अंजाम

Thu, 04 May 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
RAPE - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में फिर से एक बार फिर से मोबाइल फोन पर मिस्ड कॉल से एक युवक और युवती के बीच बातों का सिलसिला शुरु हुआ। जो गहरी दोस्ती औरर मुलाकातों में बदला। यहीं से शुरु हुई प्यार की कहानी। जो चंद ही दिनों में बदल गई युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेलिंग के खेल में।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में साथी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीया परिवादी पीड़िता मूल रुप से कोटा की रहने वाली है। वह विद्याधर नगर में रह कर एक निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी की नौकरी करती है। रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर फरवरी माह में एक युवक का मिस्ड कॉल आया था। इसके बाद कॉल करने युवक और पीड़िता के बीच बातचीत हुई। जो कि धीरे—धीरे दोस्ती में बदल गई।

पीड़िता का आरोप है कि 14 मार्च को आरोपी युवक महेंद्र ने युवती को मिलने बुलाया। यहां से आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया। जहां महेंद्र ने उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया और उससे रुपयों की मांग की। रुपए नहीं देने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें