फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये शख्स एटीएम पर जाने वाली महिलाओं को बनाता था शिकार

Thu, 27 Jul 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एटीएम पर जाने वाली महिलाओं को ये शख्स अपना शिकार बनाता था। ऐसे में महिलाएं इससे काफी डरी हुई थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने ऐसे ही एक जने को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान में अलवर जिले की खेड़ली थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमर सिंह जाटव है। वह कठूमर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामैदा का रहने वाला है और खेड़ली कस्बे के एटीएम के आसपास घूमता रहता है। आरोपी ने एक फौजी की पत्नी को रुपए निकालने में मदद करके 20 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिए थे। ठगी का पता चलने पर फौजी ने खेड़ली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब कोई महिला एटीएम से रुपए निकालने पहुंचती है तब वह मदद करने के बहाने एटीएम से रुपए निकाल कर देता था। इस दौरान वह दोबारा उसी एटीएम कार्ड को मशीन में लगा कर यस का बटन दबा देता था। जब महिला एटीएम से बाहर चली जाती। इसके बाद आरोपी मशीन में राशि भरकर रुपए निकाल लेता था। उसने पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा वारदात कबूल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें