फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते तेल-दौड़ते करंट से उठी चीख-पुकार पहुंची सीएमओ तक, मंत्री-अफसर दौड़े अस्पताल

Tue, 31 Oct 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लाशों के चारों तरफ खड़े स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के शाहपुरा में आज दोपहर को हुए ट्रांसफार्मर में धमाके की गूंज ने सीएमओ को भी झकझोर दिया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक जब ये सूचना पहुंची, तब सीएमओ ने इस मामले में गंभीरता दिखाई, तो मंत्रियों से लेकर चिकित्सा, पुलिस, जिला प्रशासन, बिजली निगम के तमाम अधिकारी और सीनियर डॉक्टर्स की टीम में हलचल मच गई। सभी प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस हॉस्पिटल की ओर दौड़ पड़े।

शाहपुरा के खातोलाई गांव के पास गुर्जरों की ढाणी में आज दोपहर को बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। शादी से पूर्व चाक-भात कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं व बच्चों पर गर्म तेल गिर गया और बिजली तार टूटने से भी करंट से कई लोग झुलस गए। हादसे में चार महिलाओं व दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और हादसे में 22 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

10 की हालत अब भी गम्भीर, इलाज जारी

घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
आनन-फानन में पुलिस जाब्ता अस्पताल परिसर में तैनात किया गया। सिविल डिफेंस और अस्पताल कर्मचारियों की टीम ने एसएमएस हॉस्पिटल के गेट पर मोर्चा संभाला और सायरन बजाते हुए घायलों को लेकर आई एंबुलेंस में मौजूद झुलसे लोगों को बर्न वार्ड तक पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

हादसे की सूचना मिलने पर उर्जामंत्री पुष्पेंद्र सिंह, चिकित्सामंत्री कालीचरण सराफ, विधायक राव राजेंद्र सिंह, विधायक फूलचंद भिंडा मौके पर पहुंच गए। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के मुताबिक इस हादसे में 22 लोग गंभीर घायल हो गए थे। इनमें 18 घायलों को शाहपुरा से एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। हादसे में दो बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि करीब 10 घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

विपक्ष भी हुआ सक्रिय, अस्पताल पहुंचे नेता

demo pic - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कांग्रेसी नेता भी सक्रिय हो गए। इनमें पूर्व सांसद महेश जोशी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने मांग की है कि मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी मामले में जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें