फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रिश्वत लेने से कतराती थी महिला मैनेजर, रुपए लेने दोस्त के घर पहुंच गई

Fri, 01 Dec 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर कुसुम तंबोली - फोटो : File photo
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की एक महिला ब्रांच मैनेजर को हाउसिंग लोन पास करने की एवज में रिश्वत लेना भारी पड़ गया। एसीबी ने आरोपी को जाल बिछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



एसीबी ने यह कार्रवाई राजस्थान के उदयपुर जिले में की। यहां पर भींडर के हींता गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर कुसुम तंबोली को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने कल धरदबोचा। उसके खिलाफ कीर की चौकी, भींडर निवासी हरलाल खारोल ने एसीबी उदयपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता का कहना था कि उसने मार्च में 10 लाख रुपए के हाउसिंग लोन लेने के लिए आवेदन किया था। लोन को स्वीकृत करने की एवज में कुसुम ने फाइल चार्ज के बहाने 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जबकि उसने लोन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली, इसके बाद भी वह उसे चक्कर कटा रही थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस ​में बैठकर हुई रवाना, दोस्त के घर ली रिश्वत

bribe - फोटो : Demo pic
शिकायत का सत्यापन के दौरान परिवादी और आरोपी ब्रांच मैनेजर के बीच 25 हजार रुपए देना तय हुआ। तब एसीबी ने कल ट्रेप योजना बनाई और कल एसीबी ने परिवादी को रिश्वत देने के लिए बैंक मैनेजर को फोन करने को कहा।  कुसुम ने बैंक में रिश्वत लेने से इंकार कर दिया और वह हींता से बस में बैठकर कीर की चौकी पहुंची। वहां वह रिश्वत लेने हरलाल के दोस्त के घर पहुंच गईं। जहां रिश्वत की रकम लेने के बाद एसीबी टीम ने बैंक मैनेजर कुसुम तंबोली को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार मूल रुप से अजमेर और फिलहाल पाठों की मगरी, सेवाश्रम उदयपुर निवासी कुसुम तंबोली वर्ष 2013 में ज्वाइन हुई थी। वह जोधपुर में असिस्टेंट मैनेजर रह चुकी है। इसके बाद पिछले करीब पौने दो साल से सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, हींता ब्रांच में मैनेजर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें