फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की भविष्यवाणी! कोहरे की आशंका के चलते दो ट्रेनें 75 दिन के लिए रद्द

Fri, 01 Dec 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
इंडियन रेलवे ने मौसम विभाग से भी एक कदम आगे बढ़कर भविष्यवाणी करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अभी तक सर्दी की रफ्तार और उत्तर भारत में पढ़ने वाले कोहरे को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन रेलवे ने केवल आशंका के आधार पर जयपुर से चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को 75 दिन के लिए रद्द कर दिया है।

रेलवे के अनुसार जयपुर से चंड़ीगढ़ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 19717 एक दिसंंबर से 13 फरवरी तक रद्द रहेगी। जबकि चंड़ीगढ़-जयपुर इंटरसिटी 19718 दो दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को होंगी परेशानियां

फाइल फोटो।
वहीं रेलवे ने इलाहाबाद-जयपुर सुपरफास्ट 12403 को आशिक रूप से रद्द किया है। यह ट्रेन अब दो दिसंबर से 14 फरवरी तक इलाहाबाद से मथुरा के बीच चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12404 जयपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट अब मथुरा से इलाहाबाद के बीच चलेगी।

यह ट्रेन भी दो दिसंबर से 14 फरवरी आंशिक रुप से रद्द रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें