फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 02:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हाईवे पर लूटपाट करने वाली गैंग से जुड़े एक बदमाश को सिरोही जिला पुलिस ने  जिले के रोहिडा क्षेत्र में  गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य आरोपियों की धरपकड़ और लूटे गए रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरोह के विरूद्व गुजरात व राजस्थान में भी लूट के केस दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिरोही ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवाराम गमेती भील निवासी पीठारी पादर भूला, सिरोही का रहने वाला है। गांव नादिया प्रभावती भोपालगढ़, जोधपुर निवासी ट्रक चालक खानुराम विश्नोई ने 27 मई को रोहिड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह धर्मपुर, गुजरात से एक ट्रक में आम भरकर बीकानेर के लिए रवाना हुआ था। देर रात करीब 2:30 बजे आबूरोड से 20 किलोमीटर आगे किसी ने अचानक खानूराम के ट्रक के आगे पत्थर डाल दिए। यह देखकर उसने ट्रक को रोका तभी तीन— चार लोग आए और गाड़ी में चढ़कर ड्राइवर को जबरन नीचे उतार लिया। उसे खेत में ले जाकर मारपीट की और जेब में रखे 40 हजार रुपए व दो मोबाइल फोन लूट लिए। उसके कपड़े फाड़ दिए। इनमें एक बदमाश ने ट्रक में भरा डीजल चुराने लगा तभी चिल्लाने पर वे लोग भाग गये।  
खानूराम ने वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों से मदद मांगी तब दो ट्रक चालकों जय किशन विश्नोई और रमेश लौहार ने उसकी मदद कर रोहिड़ा थाना पुलिस तक पहुंचाया। तब एएसपी सतनाम सिंह, माउंट आबू उपाधीक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में थानाप्रभारी साबिर मोहम्मद व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने पड़ताल शुरु की। जिन्होंने गिरोह का पता लगाकर आरोपी देवाराम को धरदबोचा। उसने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह में शामिल चार—पांच आदमियों ने मिलकर औरत की वेषभूषा पहन कर ट्रक चालकों को रूकवाकर मारपीट कर लूटपाट की है। एसपी के मुताबिक इस मुकदमे में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत  किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें