एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां किशोरो ने खेलते-खेलते मासूम बच्ची को शिकार बनाया है।
राजस्थान के भीलवाड़ा में घटी इस घटना ने सभी को चौंका दिया है, जिसमें महज 13-14 साल के दो नाबालिगों ने 8 साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। किशोर और बच्ची साथ खेल रहे थे, खेलने के दौरान ही किशोरों ने बच्ची को शिकार बना डाला। बच्ची सहमी हुई है और इस बारे में बात करने से भी डर रही है।
वारदात का पता बच्ची के परिजनों को चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़िता को महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस बच्ची का मेडिकल करवा चुकी है। परिजन भी इस घटना के बाद से काफी सदमे में हैं।