फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान से 8 लाख का माल पार

Sun, 10 Sep 2017 08:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजमेर शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार चोरों के नापाक हाथ सिविल लांइस थाना क्षेत्र के भोपों का बाड़ा स्थित सूने मकान पर पड़े। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर उसमें रखे 50 हजार की नगदी सहित आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


भोपों का बाड़ा क्षेत्र में रहने वाले रामप्रसाद वैष्णव की पत्नी संतोष ने बताया कि उसकी सास का श्राद्ध निकालने के लिए लापोलाई गांव गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में चोर मकान के बाहर का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार की नगदी और 8 तोला वजनी सोने के जेवरात चुरा लिए। संतोष ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आने वाले दिनों में है। उसके लिए जेवरात बनवा रखे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति के तौर पर मौका मुआयना कर लिया। अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें