रामदेवरा दर्शन करने जा रहे चार जातरुओं ( श्रद्धालुओं) की आज एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पांच जने गंभीर घायल हो गए।
इनमें तीन जने एक टवेरा कार में सवार थे, जबकि चौथा बाहर खड़ा था। यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के पाली जिले में शिवगंज हाईवे के पास हुआ। मध्यप्रदेश निवासी जगदीश बंजारा अपने परिवार के साथ टवेरा कार से रामदेवरा जा रहा था।
वे लोग पाली जिले में सुमेरपुरा थाना इलाके में सुमेरपुर गांव के पास शिवगंज हाईवे से गुजर रहे थे। तभी टवेरा गाड़ी का एक्सल टूट गया था। इससे ड्राइवर ने टवेरा को हाइवे पर साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने हाइवे पर खड़े एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया और फिर किनारे पर खड़ी टवेरा को टक्कर मारी दी। इस टक्कर से टवेरा हाइवे धकलते हुए बीच में आ गई। टवेरा सवार जातरु संभल पाते तभी एक ट्रेलर ने टवेरा को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश बंजारा, शोभा राम, सियानी, लव कुश की मौत हो गई।
वहीं लीला, काली बाई, जाम सिंह, राधेश्याम, अमित घायल हो गए। वहीं टवेरा में सवार दो जने दूर खड़े होने से बच गए। टक्कर के बाद टवेरा बुरी तरह पिचक गई। इससे उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया।