फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: ATM में पिस्टल दिखाकर साड़ी का बिजनेस करने वाली महिला से एक लाख की लूट, मामला दर्ज

Wed, 01 Feb 2023 11:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में साड़ी का बिजनेस करने वाली महिला से एक लाख रुपये की लूट हुई है। एटीएम बूथ के अंदर पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में खातीपुरा मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पर्सनल काम के लिए नारायणपुरी खातीपुरा निवासी निखत परवीन रुपये निकालने के लिए रूकीं। एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से एक लाख रुपये निकाले।

विज्ञापन


इसी दौरान एक लड़का तेजी से एटीएम का गेट खोलकर अंदर बूथ में घुस आया और उसने पिस्टल निकालकर निखत परवीन पर तान दी। जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगे। पिस्टल के दम पर बदमाश निखत परवीन से एटीएम से निकाले एक लाख रुपये छीनकर ले गया। 

वैशाली नगर थाने में अगले दिन पीड़िता ने घटनाक्रम बताते हुए मामला दर्ज करवाया।  पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस एटीएमबूथ में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ शिवनारायण ने बताया कि लूट की वारदात नारायणपुरी खातीपुरा निवासी निखत परवीन के साथ हुई। निखत परवीन का साड़ी का बिजनेस है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 27 जनवरी की रात करीब 9:45 बजे वह देवर फरहान के साथ वैशाली गई थी। खातीपुरा मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पर्सनल काम के लिए रुपये निकालने के लिए रूके। एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से एक लाख रुपये निकाले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें