भारी बारिश इंसानों के लिए ही नहीं जानवरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। गौवंश को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मुख्य रूप से प्रभावित राज्यों में गुजरात के साथ राजस्थान के पांच जिले भी हैं। ज्यादा बारिश के कारण पथमेड़ा गौशाला की जालौर व सिरोही शाखा में 536 गौवंश की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मौत का यह आंकड़ा बीते तीन दिनों का है।
संरक्षक गोविंद वल्लभ के अनुसार गौवंश की मौत लगातार हो रही बारिश में भीगने के कारण हुई है। गौशालाओं में हजारों की संख्या में गायें ऐसी है जो लगातार भीगने के कारण कमजोर हो गई हैं और अपने स्थान से उठ भी नहीं पा रही है।
कई गाय कीचड़ और दलदल में फंस गई और निकल ही नहीं पाईं। फंसे रहने के कारण और भूख से उनकी मौत हो गई।