फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार, जमानत भी खारिज

Wed, 31 May 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
उदयपुर के टीबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार को एक युवती द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करने और बीस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में गिरफ्तार होने के बाद युवती ने बुधवार को अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पेश की जिसे खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत में बताया कि दो साल पहले चिकित्सालय में डॉ. प्रकाश मीणा ने स्नेहा उर्फ देवी सिंह पुत्री भरतसिंह मीणा से बतौर प्रोग्राम मैनेजर मिलवाया था। इसके बाद डॉ. महेन्द्र कुमार और स्नेहा के बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद स्नेहा ने बहाना बनाते हुए महेंद्र से 20 लाख रुपए उधार ले लिए। जरूरत पड़ने पर जब डॉ.महेन्द्र ने स्नेहा से पैसे वापस मांगे, तो वह आना कानी करने लगी। डॉक्टर द्वारा अधिक दबाव डालने पर स्नेहा ने पैसे लौटाने से ही मना कर दिया।

डॉक्टर का आरोप है कि स्नेहा ने उन्हें पैसे लौटाने से मना कर दिया और अपनी मां के साथ मिलकर उन पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे डाली। स्नेहा ने बाद में भूपालपुरा थाने में डॉ.महेन्द्र को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस भी दर्ज कराया और साथ ही व्हाट्सएप और कुछ मीडिया न्यूज चैनलों पर भी उन्हें बदनाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें