फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के पास क्यों जाते हो, मेरे पास आओ, बोले चेयरमैन

Mon, 17 Jul 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उलझते चेयरमैन और नेता प्रतिपक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूआईटी चेयरमैन और नेता प्रतिपक्ष आज आपस में ही उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को आंखें तक दिखाने लगे। 
विज्ञापन


मामला कोटा से जुड़ा हुआ है। यहां आज सुबह नगर विकास न्यास (यूआईटी) चेयरमैन रामकुमार मेहता के कक्ष में उस वक्त हंगामा हो गया जब नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका पहुंचे। उन्होंने कुन्हाडी क्षेत्र की समस्या के संबध में स्थानीय लोगों के साथ यूआईटी चेयरमैन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इससे एक बार तो माहौल गरमा गया।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने चेयरमैन पर कुन्हाडी इलाके की कॉलोनियां में न्यास की अनदेखी के चलते हो रही परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इस पर यूआईटी चेयरमैन ने सुवालका से कहा कि अधिकारियों के पास क्यों जाते हो मेरे पास आओ, मेरे पास आओगे तो काम होगा। ऐसे ही काफी देर तक चली बहस के बाद लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें