फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रंधावा के बिगड़े बोल, पुलवामा हमले को बताया भाजपा की साजिश, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Mon, 13 Mar 2023 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर कांग्रेस ने "चलो राजभवन" का नारा देकर धरना दिया। इस दौरान भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विवादित बयान दे डाला।
विज्ञापन
रंधावा के बिगड़े बोल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के एजेंसी के दुरुपयोग और सरकारी कंपनियों को बेचने के विरोध में सिविल लाइन फाटक में आयोजित कांग्रेसियों के धरने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवादिन बयान दे डाला। रंधावा ने लवामा हमले पर ही सवाल खड़े कर दिए। रंधावा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए तो पुलवामा हमला नहीं करवाया गया? उन्होंने पुलवामा हमले की निष्पक्ष जांच की मांग भी कर डाली।

विज्ञापन




नेताओं के पीछे घूमने वाले टिकट की आस न ही करें
रंधावा ने कहा कि आपसी लड़ाई खत्म करो और मिलकर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाओ। टिकट केवल उसी को मिलेगा जो पार्टी के लिए काम करेंगे। नेताओं के पीछे घूमने वाले टिकट की आस न ही करें। रंधावा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को आपसी लड़ाई और गुटबाजी को छोड़कर एकजुट होना चाहिए। अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुटबाजी और आपसी लड़ाई को खत्म कर दिया तो देश से बीजेपी और मोदी अपने आप खत्म हो जाएंगे, क्योंकि आपसी लड़ाई का कोई मतलब नहीं है, इसका नुकसान पार्टी को हो रहा है।



इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और मुख्यमंत्री गहलोत कहीं नजर नहीं आए। वहीं कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीडी कल्ला, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्ष कृष्ण पूनिया सहित अन्य मंत्री हुए प्रदर्शन में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें